Homeसिवनीसिवनी: श्रीवनी फिल्टर के पास खड़े ट्रक में कंटेनर घुसने से बड़ा...

सिवनी: श्रीवनी फिल्टर के पास खड़े ट्रक में कंटेनर घुसने से बड़ा हादसा, चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल

Seoni: Major accident due to container entering truck parked near Shrivani Filter, driver and helper seriously injured

Date:

सिवनी: सिवनी जिले की नागपुर-जबलपुर सड़क मार्ग पर श्रीवनी फिलटर प्लांट के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ, श्रीवनी फ़िल्टर प्लांट के पास एक लकड़ी से लदा हुआ ट्रक खड़ा था जिसमे एक तेज रफ्तार कंटेनर की जोरदार टक्कर हुई, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खो बैठने की वजह से हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक चालक और हेल्पर दोनों ही गंभीर घायल हो गए.

खड़े ट्रक में कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी की इस टक्कर में लकड़ियों से भरा ट्रक बुरी तरह छतिग्रस्त हुआ, इसके साथ ही कंटेनर को चला रहे ड्राइवर और साथ बैठे परिचालक दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए।

इस पूरे हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो बंडोल पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

क्रेन की मदद से निकाला फंसा हुआ कंटेनर

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है की घटना के बाद कन्टेनर ट्रक में इतनी बुरी तरह से फंसा था की उसको निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा, साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related