Homeसिवनीसिवनी में कोरोना विस्फोट: एक साथ 82 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की...

सिवनी में कोरोना विस्फोट: एक साथ 82 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि , अब जिले में 260 एक्टिव केस

Seoni Corona News: 82 people together, now 260 active cases in the district

Date:

सिवनी: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड- 19 जांच हेतु आज 903 तथा अभी तक प्रगति 279955 सैंपल लिए गए।

आज भेजे गये सैंपल की जांच में 82 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 7151 केस पॉजिटिव मिले है।

कोरोना उपचार पश्चात आज 36 तथा अभी तक 6863 मरीज ठीक हुए है।

जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव अभी तक कुल 260 केस

जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 82 तथा अभी तक कुल 260 केस है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें।

साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहने, साबुन / पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related