Homeसिवनीसिवनी: अत्यधिक बारिश की वजह से बम्होडी में भरभराकर गिरा मकान

सिवनी: अत्यधिक बारिश की वजह से बम्होडी में भरभराकर गिरा मकान

Seoni: House collapsed in Bamhodi due to excessive rain

Date:

सिवनी। इन दिनों सितंबर माह में में भी शहर समेत जिले भर में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन जहां प्रभावित है वही सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवाड़ा गांव से पहले गांव बम्होडी में बारिश से कमजोर हुई मकान की दीवारें जहां 2 दिन पहले गिर गई थी वहीं रविवार को दोपहर आज मकान भरभरा कर गिर गया।

गनीमत थी कि घर पर उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बम्होडी निवासी प्रकाश पांडे पिता सालिगराम पांडे का मकान बारिश के चलते कमजोर हो गया था।

मकान के बहार की दो दीवारें 2 दिन पहले गिर गई थी। वहीं गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे मकान पूरी तरह ढह गया। घर में परिवार के 4 लोग रहते हैं। वर्तमान में मकान गिर जाने से उनके समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न खड़ी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related