Homeसिवनीसिवनी: जामरान जलाशय के निर्माण की मांग, गौरीशंकर बिसेन को सौंपा सीएम...

सिवनी: जामरान जलाशय के निर्माण की मांग, गौरीशंकर बिसेन को सौंपा सीएम शिवराज के नाम ज्ञापन

Seoni: Demand for construction of Jamran reservoir, memorandum submitted to Gaurishankar Bisen in the name of CM Shivraj

Date:

सिवनी/बरघाट (एस.शुक्ला): आष्टा से जुडे छेत्र के जन प्रति निधियो व सरपंचो के द्वारा मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ञापन सौपते हुऐ आष्टा गगेरूआ धारनाकला बरघाट तहसील मे कृषि को ध्यान मे रखते हुऐ अतिशीघ्र जामरान जलाशय के निर्माण की मांग रखी है.

गौरीशंकर बिसेन को सौपे गये ञापन मे छेत्र के जन प्रति निधि एव सरपंचो ने मांग रखी है की बरघाट विकास खंड कृषि प्रधान छेत्र है और प्रदेश मे धान के कटोरे के रूप बरघाट की पहचान बनी हुई है तथा इस छेत्र का किसान एक मात्र धान की फसल का ही उत्पादन करता है.

उसी फसल पर निर्भर रहता है किन्तु इस छेत्र मे सिचाई के साधन उपलब्ध न होने से और कोई दूसरी फसल के उत्पादन से किसान अछूता रहता है चूकि उपरी वर्षा के सहारे ही किसान धान का उत्पादन भी बमुश्किल कर पाता है

आज से पूर्व अनेको बार मध्य प्रदेश शासन को जामरान जलाशय निर्माण हेतू छेत्र की जनता ने निवेदन किया है और अनेको बार ध्यान आकर्षण करने हेतू किसानो ने ञापन भी सौपा है तथा माननीय मुख्य मन्त्री जी को हजारों किसानो के द्वारा जामरान जलाशय के निर्माण हेतू ञापन दिया जा चुका है

जिसमे मुख्य मन्त्री जी द्वारा किसानो को आश्वासन भी दिया जा चुका है किन्तु किसानो के हित को ध्यान मे रखते हुऐ जामरान जलाशय के निर्माण मे अब तक कोई कार्रवाई नही गई गौरीशंकर बिसेन को सौपे गये ञापन मे उललेख किया गया है कि वर्तमान मे पर्याप्त वर्षा होने पर भी किसान की फसल पानी की कमी के कारण मर रही है जबकि इतनी वर्षा का पानी को जलाशय बनाकर किसानो की फसल मरने से रोका जा सकता है

यहा यह भी उल्लेखनीय है की पूर्व मे जामरान जलाशय के निर्माण से सम्बंधित जलाशय का सर्वे का कार्य भी पूर्ण हो चुका है किन्तु जलाशय निर्माण से सम्बंधित कोई भी कार्रवाई अब तक नही हुई है

जबकि जामरान जलाशय के निर्माण होने पर लगभग पचास ग्राम इससे लाभान्वित होगे और इसका सीधा लाभ किसानो की फसल को होगा जिसमे छेत्र का किसान रबी एव खरीफ दोनो फसल का उत्पादन कर सकेगा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related