Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़ : इस बैंक का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव ,...

सिवनी कोरोना न्यूज़ : इस बैंक का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव , बंद रहेगा बैंक ; कुल 5 नए पॉजिटिव केस मिले

Date:

सिवनी : सिवनी शहर के शुक्रवारी चौक स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मंगलवार को जैसे ही बैंक के अन्य स्टाफ को जानकारी लगी तो बैंक बंद कर दिया गया। बुधवार को भी यह बैंक बंद रखा जाएगा। बैकिंग प्रभावित होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना पड़ सकता है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में बैंक कर्मी के साथ तीन अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

सभी कर्मियां का लिया गया सेंपल
बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद बैंक के सभी 11 अधिकारी, कर्मचारियों के सेंपल लिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है। बैंक मैनेजर एनसी शर्मा ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक को सेनेटाइज कराने के बाद बंद कर दिया गया है। जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।

कोरोना का संक्रमण शहर में ज्यादा फैल रहा है। देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए चार मरीजों में से तीन मरीज शहर के शामिल हैं। सीएमएचओ ने बताया कि बरघाट ब्लॉक के ताखलाखुर्द गांव में 25 साल का युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। शहर के टैगोर वार्ड निवासी 30 साल का व्यक्ति, सुभाष वार्ड में 45 साल का व्यक्ति व महावीर वार्ड में 56 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 250 पहुंच गया है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उनके निवास के पास चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही सेनेटाइज करवा दिया गया है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

आज मिले 5 नए पॉजिटिव मरीज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्राप्त रिपोर्ट में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र रानी दुर्गावती वार्ड का 23 वर्षीय पुरुष तथा कटंगी रोड सिवनी की 56 वर्षीय महिला , बरघाट विकासखण्ड के ग्राम तखलाखुर्द का 45 वर्षीय पुरुष , खारी की 21 वर्षीय महिला के साथ ही कुरई विकासखण्ड के कटंगी बंजर का 18 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related