सिवनी कोरोना न्यूज़ : पॉजिटिव महिला के संपर्क में आये लोगों को किया जा रहा क्वारन्टाइन

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

सिवनी : जिले के लखनादौन में दिल्ली से आयी महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन सजग हो गया है और उक्त महिला एवं उसके परिवार के संपर्क में आये व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उन्हें क्वारन्टाइन किये जाने की कार्यवाही कर रहा है।

यह भी पढ़े : SEONI CORONA NEWS : दिल्ली से सिवनी आई महिला कोरोना पॉजिटिव- सिवनी कलेक्टर ने की पुष्टि

कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली से लखनादौन पहुँची महिला के लिए गए रेंडम नमूने में महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। दिल्ली में निवासरत उक्त 40 वर्षीय महिला परिवार के अन्य 2 सदस्यों के साथ पारिवारिक कारणों से लखनादौन पहुँचे थी तथा घंसौर विकासखंड के ग्राम सलेमा में भी संपर्क किया गया था।

उक्त महिला की बिना किसी संदिग्ध लक्षणों के 15 जून को रेंडम जांच की गई थी। आज प्राप्त रिपोर्ट में यह कोरोना पॉजिटिव पायी गई। वर्तमान में पॉजिटिव पायी गयी उक्त महिला और उसके परिवार का दिल्ली में होना पाया जाने पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना दिल्ली के सम्बन्धित जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी गयी हैं। उक्त महिला का इलाज प्रारंभ कर दिया गया तथा वर्तमान में उसका स्वस्थ स्थिर हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment