सिवनी कोरोना न्यूज़ : सिवनी जिले में एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव – सिवनी कलेक्टर ने की पुष्टि

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

SEONI CORONA NEWS : सिवनी जिले में एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव – सिवनी कलेक्टर ने की पुष्टि

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पहली बार एक साथ 7 कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया में आई वैसे ही जिले में खलबली सी दिखने लगी सिवनी जिले में हर जगह बस यही पुछा जा रहा था की ये खबर वाकई में सच्ची है या किसी के द्वारा अफवाह फैलाई गयी है.

इसी बीच खबर सत्ता ने जब सिवनी कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग से बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की सिवनी जिले में आज एक साथ 7 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब तक सिवनी जिले में टोटल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 11 पहुच गयी है.

ज्ञात हो कि सिवनी जिले में पहला  कोरोना पॉजिटिव घंसौर विकासखंड के ग्राम तुमडीपार में, दूसरा सिवनी विकासखंड के ग्राम कारीरात में, तीसरा मरीज लखनादौन में दिल्ली से आई महिला तथा चौथा छपारा विकासखंड मुख्यालय में पाया गया है।इसके बाद एक साथ 7 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आये है। बताया गया कि घंसौर विकासखंड से 6 एवं धनोरा से 1 व्यक्ति की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इस तरह अब तक कुल 11 मरीज कोरोना पॉजिटिव सिवनी जिले में मिल चुके है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *