सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में 06 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिले में आज 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की अधिकारिक पुष्टि की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार आज प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। जिसमें घंसौर के 01 और केवलारी के ग्राम घाटपिपरिया के 05 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।