सिवनी कोरोना न्यूज़ : सिवनी जिले में आज फिर 25 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

seoni corona news

सिवनी, मध्यप्रदेश । सिवनी जिले में बुधवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जिसमें बरघाट विकासखंड के अमूरला के 21 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय एवं 41 वर्षीय दो महिलाए, ग्राम डोण्डावाड़ी का 40 वर्षीय पुरुष, डोरली छतरपुर की 59 वर्षीय महिला एवं 40 वर्षीय पुरुष, धनौरा विकासखंड की 45 वर्षीय महिला तथा ग्राम कुदारी की 18 वर्षीय एवं 20 वर्षीय दो महिलाएं लखनादौन के 45 वर्षीय 33 वर्षीय एवं 24 वर्षीय क्रमशरू तीन पुरुष, छपारा बखारी चारगांव का 23 वर्षीय पुरुष, घंसौर मुख्यालय का 38 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम सरोला का 36 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी तरह सिवनी नगरीय क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का 65 वर्षीय पुरुष, समता नगर का 49 वर्षीय पुरुष, संजय वार्ड का 50 वर्षीय पुरुष, फॉरेस्ट ऑफिस के पास का 59 वर्षीय पुरुष, बारापत्थर सिवनी का 31 वर्षीय पुरूष एवं 53 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज के 34 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरूष एवं 50 वर्षीय महिला एवं अमागढ़ की 53 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं।

वही विगत दिवस 17 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 15 हजार 347 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 490 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 333 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । जिले में वर्तमान समय में कोरोना के 151 एक्टिव केस हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.