सिवनी , मध्य प्रदेश : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में (दिनांक 04 सितम्बर की रात्रि) 04 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र डुंडा सिवनी का 35 वर्षीय पुरुष, गायत्री मंदिर रोड़ सिवनी का 27 वर्षीय पुरुष, सिंधी कॉलोनी की 62 वर्षीय महिला तथा बरघाट अरी की 24 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं।
अब तक जिले में कुल 11881 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं जिसमें से 281 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं, अब तक 204 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जिले में कोरोना के 71 एक्टिव केस हैं।