सिवनी: जिले की जीवनदायिनी मां बैनगंगा नदी के पावन घाट लखनवाड़ा में मंगलवार को तीज पर्व के पूर्व बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा के आग्रह पर नगरपालिका सिवनी के सौजन्य से घाट की सफाई की गईँ।
समिति द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नानू पंजवानी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा बघेल से संपर्क कर घाट की सफाई कराने का अनुरोध किया
जिसके बाद नपा के फायर बिग्रेड वाहन के साथ किदवई वार्ड के पार्षद चंदन खतबिया एवं तिलक वार्ड पार्षद राहुल बघेल अपने साथियों के साथ घाट पहुंचे जहां सेवा अभियान के प्रमुख सदस्य लखनवाड़ा सहकारिता समिति के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह बघेल ने घाट में जमी मिट्टी की सफाई श्रमदान के माध्यम से की। इस दौरान समूचे घाट को फायर फाइटर वाहन की मदद से साफ भी किया गया।
ज्ञात रहे कि जिला मुख्यालय सिवनी सहित लखनवाड़ा के समीप आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों महिलाएं तीज पर्व का पूजन करने के बाद विसर्जन करने हेतु मां बैनगंगा के इस पावन घाट पर आती हैं। सफाई होने के बाद अब घाट में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं।