Homeसिवनीसिवनी ब्रेकिंग: कलेक्टर ने किया दो सचिवों को निलंबित, एक-एक माह का...

सिवनी ब्रेकिंग: कलेक्टर ने किया दो सचिवों को निलंबित, एक-एक माह का वेतन राजसात करने के दिये आदेश

Seoni breaking: Collector suspended two secretaries, ordered to forfeit one month's salary

Date:

सिवनी। जिले के कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने मंगलवार को जनपद बरघाट में ग्राम पंचायतवार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवार सर्वे की स्थिति तथा चिन्हांकित हितग्राहियों की जानकारी लेते हुए कम प्रगतिवाली पंचायतों के कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की।

समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए ग्राम मउ के सचिव द्वारा सिंह पटेल एवं उमरवाड़ा के सचिव कुवरलाल जयतवार के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बरघाट से पूछने पर उनके बिना सूचना दिये एक माह से अनुपस्थित होने की जानकारी मिली।

इस पर कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा दोनों सचिवों को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। साथ ही इनका एक-एक माह का वेतन राजसात करने के आदेश भी जारी किए हैं।

कलेक्टर ने जनपद सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ग्रामवार- योजनावार शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सचिव, रोजगार सहायक और पटवारियों से अभियान में चिन्हांकित सभी योजनाओं के छूटे हुए शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

इसी तरह राजस्व कार्यों एवं योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले पटवारी भीमपाठा पारस ठाकुर के सेवा अभिलेख में चरित्रावली चेतावनी दर्ज की गई साथ ही साथ ग्राम जाम के पटवारी रोहित मसीह तथा बम्होड़ी पटवारी ममता ब्रम्हे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य को लेकर पटवारी लोकेश की सेवा अभिलेख में प्रशंसा दर्ज की गई।

उन्होंने कम प्रगति वाली सभी पंचायतों में पुनः सर्वे कर हितग्राहियों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों को भी अभियान अवधि में सभी अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों को भी निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा ग्रामवार नक्शा शुद्धिकरण, स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...