सिवनी: मोक्षधाम के पास कंबल में बंधा मिला 80 साल की वृद्ध महिला का शव

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

seysey

सिवनी। शहर के बारापत्थर मोक्षधाम में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव गुरूवार सुबह कंबल में बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस का बल मौके पर पहुंचा, जहां मृतका की पहचान कलशिया बाई उइके (80) छपारा क्षेत्र निवासी के रूप में की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया, कि वृद्ध महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। महिला मूलत: महिला छपारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो अपने दमाद के साथ किराए के मकान में सिवनी में रह रही थी।

कुछ दिन पहले महिला को छोड़कर दामाद चला गया था। मौत के बाद महिला का शव मोक्षधाम के पास किसी ने संदिग्ध हालत में छोड़ दिया। प्रथम द्ष्टया महिला की स्वभाविक मौत होना नजर आ रहा है। मृतक महिला के शव का पोस्ट मार्टम करा दिया गया है। वृद्ध महिला की मौत की जानकारी स्वजनों को दे दी गई।स्वजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धोबीसर्रा में नदी किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में मिला शव

बरघाट। जिले के बरघाट थाना अंतर्गत धोबीसर्रा में नदी के किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।स्थानीय लोगों ने फंदे पर शव देखकर इसकी सूचना बरघाट पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया।मृतक की पहचान राजकुमार चौधरी धोबीसर्रा गांव निवासी के रूप में हुई है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने प्रयास कर रही है कि आखिर व्यक्ति ने किस कारण से फांसी लगाई है।फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है।पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे में एक मृत दाे घायल

सिवनी। अरी थाना अंतर्गत धर्मकुआं के पास बीती रात एक चार पहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं मृतक के शव का पोटमार्टम कराने के बाद शन स्वजनों को सौप दिया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बालाघाट जिले के मेहंदीवाड़ा निवासी अनिल पुत्र हीरालाल बिसेन की मौत हो गई। वाहन में सवार नीलेश व अंतराम को चोटे आई है। ये सभी अरी थाना अंतर्गत गंगेरुआ के पास शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से यह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment