Homeसिवनीसिवनी: एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध लबालब, रात में खुले...

सिवनी: एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध लबालब, रात में खुले 2 गेट; 02 साल पहले बड़ी त्रासदी से हुआ था सामना

Seoni: Asia's largest earthen dam, 2 gates open at night after being flooded; Alert was issued in the surrounding area

Date:

सिवनी: सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश से एशिया के सबसे बड़े मिटटी के बांध (भीमगढ़ संजय सरोवर बांध) का जल स्तर लगातार ही बढ़ता जा रहा है, लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के दो गेट गुरुवार रात 1-1 मीटर खोल दिए गए हैं।

10 हजार घन फिट प्रति सेकंड (282 क्यूसेक) पानी की निकासी

संजय सरोवर जलाशय भीमगढ़ बांध का वर्तमान जलस्तर 516.89 मीटर है, सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश तथा जल संग्रहरण क्षेत्र में भी लगातार बारिश को देखते हुए रात 9 बजे से बांध के 2 गेट एक-एक मीटर खोले दिए गए हैं, इससे 10 हजार घन फिट प्रति सेकंड (282 क्यूसेक) पानी की निकासी की जा रही है।

भीमगढ़ संजयसरोवर बांध की जलभराव क्षमता 519.38 मीटर

इस वर्ष यानी 2022 में पहली बार इस बांध के दो गेट खोले गए हैं, लेकिन वर्तमान में बांध के जल स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस बाँध की बात करें तो दुनिया जानती है एशिया में मशहूर सबसे बड़े मिट्टी के बाँध का खिताब इस बाँध के पास है और इस संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की उच्चतम जलभराव क्षमता 519.38 मीटर है।

02 साल पहले बांध के गेट खोलने के बाद लोगो को करना पड़ा था बड़ी त्रासदी का सामना

अधिकारियों द्वारा निकट इलाको के लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गयी थी, बांध के गेट खोलने से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भीमगढ़ डेम के निचले क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को पूर्णतः सतर्क रहने की सूचना जारी कर दी गई है। बांध के जल स्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। दो साल पहले भारी वर्षा के बीच अचानक बांध के गेट खोलने के कारण भीमगढ़ क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा था।

सिवनी जिले में 684.6 औसत मिमी वर्षा दर्ज

जिले के आठ विकासखंड में 1 जून से 28 जुलाई तक 684.6 औसत वर्षा दर्ज हुई है।सिवनी में 721.2 मिमी, कुरई में 761.0 मिमी, बरघाट में 848.0 मिमी, केवलारी में 643.3 मिमी, छपारा में 731.0 मिमी, लखनादौन में 555.9 मिमी, धनौरा में 577.4 मिमी, व घंसौर विकासखंड में 639.1 मिमी, वर्षा दर्ज की गई है। जिले में कुल 5476.9 मिमी, वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत 28 जुलाई 2021 तक जिले में कुल 3314.6 मिमी, वर्षा दर्ज की गई थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...