Homeसिवनीसिवनी: 20 साल बाद सिवनी नगर में कांग्रेस की सरकार, दूसरी तरफ...

सिवनी: 20 साल बाद सिवनी नगर में कांग्रेस की सरकार, दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं का स्तीफा

Seoni: After 20 years, Congress government in Seoni Nagar, on the other hand, the resignation of the workers

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश का सिवनी जिला जहाँ सालों से नगरपालिका में भाजपा कब्ज़ा जमाए हुए थी लकिन इस बार कांग्रेस ने बाजी पलट दी, जिले में बहुमत के साथ कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव में वापसी की, सिवनी में नगर पालिका पार्षद के चुनाव से लेकर अध्यक्ष के चयन तक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट नजर आए जिसका परिणाम सिवनी नगरपालिका में कांग्रेस की वापसी थी.

लेकिन सिवनी नगरपालिका में कांग्रेस अध्यक्ष बन्ने के बाद से ही जिले के कुछ कार्यकर्ता अपना कांग्रेस पद से स्तीफा देने की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कर चुके है, यहाँ बात हो रही है असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नितिन शुक्ला की, नितिन शुक्ला के बारे में कहा जाता है कि नितिन शुक्ला एक बहुत हिया अच्छे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता है. हालाँकि नितिन की नाराजगी का कोई कारण खुलकर सामने नहीं आ पाया.

नितिन शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर स्तीफा की घोषणा करते हुए लिखा “मैं आज से अपने कांग्रेस के सारे पद से इस्तिफा देता हूँ। जब पार्टी में औकात न हो तो अपनी औकात क्या गिनती करना” नितिन की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाराजगी की वजह कुछ बड़ी ही हो सकती है.

11 अगस्त को नितिन शुक्ला के द्वारा की गयी फेसबुक पोस्ट

हालाँकि हमने नितिन शुक्ल से भी इस बारे में बातचीत करनी चाही परन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया, इसके बाद फिर एक और पोस्ट करते हुए नितिन ने लिखा “मेरी औकात पंच जितने की भी नही इसलिए में ततकाल कांग्रेस पार्टी आज छोड़ता हूँ । जय हिंद

नितिन शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये गए स्टीफे की घोषण के बाद साथी कार्यकर्ता और नेता उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें पार्टी में अपने पद पर बने रहने के लिए कहते दिखाई दिए.

अब इस पूरे मामले में सबसे ख़ास बात तो यह होगी की नितिन शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टीफे की घोसना के बाद क्या कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुक्ला के इस इस्तीफा मंजूर करेंगे, या फिर कांग्रेस ऐसे ही सच्चे कांग्रेसियो का हनन करते रहेगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related