Homeसिवनीसिवनी: खौलते पानी में गिरा 5 साल का मासूम, 3 दिनों में...

सिवनी: खौलते पानी में गिरा 5 साल का मासूम, 3 दिनों में हार गया जिन्दगी से जंग – CCTV Video Viral

Seoni: 5 year old boy fell in boiling water, lost his life in 3 days - CCTV Video Viral

Date:

सिवनी। जिले के छपारा थाना क्षेत्र में बिरयानी दुकान के खोलते पानी में गिरने से 5 साल के मासूम ने 24 दिसंबर को दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना तीन दिन पहले 21 दिसंबर की है।

छपारा के वीरू बिरयानी सेंटर में 5 वर्षीय मासूम बालक शिवा पुत्र वीरू लोधी खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक दुकान में रखे बिरयानी के चावल से निकाले गए माड़ के खौलते पानी के बड़े गंज में जा गिरा, जिससे का उसका पेट झुलस गया।

दुकान में मौजूद वीरू लोधी के रिश्तेदार ने गिरते ही बालक को गरम पानी के गंज से बाहर निकाल लिया और ठंडा पानी डालकर छपारा अस्पताल में उपचार कराने ले गए। छपारा अस्पताल से उपचार कराने के बाद परिवार के सदस्यों सिवनी के निजी डॉक्टर से बालक का उपचार कराया।

उपचार के बाद बालक को घर ले आ

बच्चे के पिता वीरू लोधी ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर वे बच्चे को उपचार के बाद वापस घर ले आए। घर में बच्चे को दवाइयां देकर उपचार किया जा रहा था।

घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को अचानक मासूम शिवा उर्फ राजवीर सिंह लोधी की हालत बिगड़ गई और दोपहर करीब डेढ बजे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। शिवा का एक छोटा भाई है, जो अभी तीन साल का है।

इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

मासूम के खौलते पानी में झुलसने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल पूरा घटनाक्रम बिरयानी सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के छपारा बस स्टैंड के पास वीरू बिरयानी सेंटर संचालित है।

खुर्सीपार गांव निवासी वीरू लोधी परिवार के साथ छपारा में रहकर इसे संचालित करते हैं। 21 दिसंबर की दोपहर में 5 साल का बालक शिवम दुकान में खेल रहा था, तभी खेलते हुए बालक गर्म पानी में जा गिरा।

खौलत पानी में गिरते ही बालक को वहां मौजूद वीरू के एक रिश्तेदार ने दौड़कर बाहर निकाला और उस पर ठंडा पानी डाला। बाद में बालक काे उपचार छपारा अस्पताल व सिवनी में कराया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...