Homeसिवनीसिवनी वासियों के लिए खुशखबरी: सिवनी में होंगे 2 रेलवे स्टेशन भवन

सिवनी वासियों के लिए खुशखबरी: सिवनी में होंगे 2 रेलवे स्टेशन भवन

Date:

सिवनी: नैनपुर से भोमा सीआरएस के बाद सिवनी रेलवे स्टेशन का भी सीआरएस जल्दी हो इसके लिए सिवनी रेलवे स्टेशन का काम जहां रफ्तार पकड़ रहा है वहीं अब शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर इस बात की भी है कि छोटी लाइन स्टेशन और दो छोटे तालाब के पास से गुजरा रेल मार्ग लोगों के लिए स्टेशन पहुंच का मुख्य मार्ग साबित होगा तालाब वाले मार्ग को आगे बढ़ा कर इसे और एक अन्य स्टेशन से जोड़ा जाएगा मठ मंदिर के पीछे रेलवे की काफी जमीन है जहां दूसरा स्टेशन भवन प्लेटफार्म बनाया जाएगा.

हालांकि यह मुख्य रेलवे स्टेशन भवन से छोटा तो रहेगा लेकिन सर्वाधिक रेल यात्रियों की आवाजाही नागपुर रोड स्थित पुराने रेलवे मार्ग से ही होगी जिसे देखते हुए रेलवे के अधिकारी अब शहर दिशा की ओर एक स्टेशन भवन प्लेटफार्म का निर्माण करेंगे इसके चलते गणेश मंदिर नागपुर रोड दिशा में जो पहले से रेलवे का प्रवेश द्वार व मार्ग है उसे ही बेहतर बनाएंगे इसके लिए छोटे डबरा नुमा तालाब को पूरा जाएगा

अस्तित्व में नहीं रहेंगे तालाब रेलवे की भूमि में जहां दो छोटे तलाब हैं उनमें हमेशा गंदगी की जड़ के बने रहने के चलते संभवत इन इन को पूर्ण कर यहां से मार्ग को सीधे आगे की और बढ़ा दिया जाएगा स्टेशन भवन मार्ग से कम आवाजाही रेलवे अधिकारियों ने अपने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के सामने से यात्रियों की आवाजाही के लिए एक रोड कटंगी रोड व एक नागपुर रोड से जोड़कर स्टेशन पहुंच मार्ग तो बनाया जाएगा

लेकिन इस और सरकारी भूमि व वसाहट नहीं होने के कारण रात के समय सुनसान क्षेत्र से लोगों की आवाजाही कम ही रहेगी साथ ही पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं नजर आ रही है वहीं शहर के बसाहट की और पुराने रेलवे मार्ग से ही शहरवासियों छिंदवाड़ा रोड के गांव व बंडोल अमरवाड़ा दिशा की ओर के शहरी सीमा से लगे गांव के ग्रामीण भी इन्हीं समीप के मार्ग से आना जाना पसंद करेंगे जिसके कारण पुराने मार्ग की महत्वपूर्ण बढ़ जाएगी।

सिवनी के निवासियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है कि सिवनी का रेल्वे स्टेशन दो भवनों में संचालित होगा। वर्तमान में बने भवन के अलावा एक अन्य भवन जिसका प्रवेश सिवनी शहर की ओर से होगा को बनाने के निर्देश मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) निर्माण ने हाल ही में सिवनी भ्रमण के दौरान दिए हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्यालय बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के निर्माण प्रभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. सुनकर हाल ही में नैनपुर, भोमा, सिवनी, चौरई के खण्ड में रेल्वे पटरी बिछाने और रेल्वे स्टेशन के निर्माण का काम देखने गए थे।

सिवनी के रेल्वे स्टेशन को देखा गया तो निर्माण की गुणवत्ता को देखते ही उन्होंने कह दिया कि क्या काम करा रहे हैं आप लोग, कम से कम इस तरह का काम तो कराएं कि सिवनी की जनता काम को सालों साल तक याद रखे। उन्होंने सिवनी में निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन से उत्तर दिशा में (जहां पूर्व में छोटी लाईन का रेल्वे स्टेशन था की ओर) नया और भव्य रेल्वे स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मौके पर मौजूद तकनीकि अधिकारियों को दिए।

रेल्वे स्टेशन के वर्तमान भवन का निरीक्षण अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के द्वारा किए जाने के बाद भी किसी के द्वारा अब तक यहां सुविधाएं न होने या कम होने की बात नहीं कहना आश्चर्य का ही विषय है।

सिवनी में पेंच नेशनल पार्क, जगतगुरू शंकराचार्य सरस्वती की जन्म भूमि, बड़ी तादाद में काले हिरण, एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध आदि के अलावा भविष्य में बढ़ने वाली व्यापारिक गतिविधियों के मद्देनजर सिवनी में बड़ा और सर्व सुविधायुक्त रेल्वे स्टेशन बनाए जाने की आवश्यकता पर आर.एन. सुनकर के द्वारा बल दिया गया और इसी आधार पर सिवनी में नया रेल्वे स्टेशन बनाए जाने की बात भी उनके द्वारा तकनीकि प्रभाग के अधिकारियों से कही गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्यालय बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थ निर्माण प्रभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. सुनकर ने कहा कि उन्होंने सिवनी का भ्रमण किया है एवं सिवनी में भविष्य को देखते हुए नया और सर्व सुविधायुक्त रेल्वे स्टेशन बनाए जाने की कवायद की जा रही है।

आर.एन. सुनकर ने आगे कहा कि वर्तमान रेल्वे स्टेशन का भवन आपरेशनल परपज से ठीक है पर सिवनी में पेंच नेशनल पार्क, समीप में कान्हा नेशनल पार्क आदि के महत्व को ध्यान में रखते हुए सिवनी शहर की ओर मुंह करते हुए एक बड़े और सर्वसुविधायुक्त रेल्वे स्टेशन भवन का निर्माण कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सिवनी के लोगों को भी नागपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा आदि शहरों जैसा रेल्वे स्टेशन भवन मिले यह प्रयास किए जा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्यालय बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थ निर्माण प्रभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. सुनकर ने कहा कि सिवनी जिला मुख्यालय है और भविष्य के विकास को देखकर यह बहुत जरूरी है कि सिवनी में रेल्वे स्टेशन का भवन सर्व सुविधायुक्त हो।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related