HomeदेशWhatsApp New Privacy Policy पर लगी रोक, नए मंत्री पदभार ग्रहण करते...

WhatsApp New Privacy Policy पर लगी रोक, नए मंत्री पदभार ग्रहण करते ही ठन्डे हुए व्हाट्सएप के तेवर

WhatsApp ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि जब तक डाटा प्रोटेक्शन बिल प्रभाव में नहीं आ जाता, तब तक वह यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगा.

Date:

नई दिल्ली: व्हाट्सएप (WhatsApp) ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से कहा है कि कंपनी (Whatsapp) ने अपनी इच्छा से प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) पर रोक लगाई है.

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने ये भी कहा कि कंपनी तब तक ग्राहकों को नई प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) चुनने के लिए मजबूर नहीं करेगी जब तक कि डेटा प्रोटेक्शन बिल (Data Protection Bill) लागू नहीं हो जाता. प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) नहीं मानने वाले ग्राहकों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा.

Whatsapp की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे (Harish Salve) ने कहा, “हम स्वत: ही इस (पॉलिसी) पर रोक लगाने के लिए तैयार हो गए हैं. हम लोगों को इसे स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं करेंगे.” साल्वे ने कहा कि इसके बावजूद व्हाट्सएप अपने ग्राहकों के लिए अपडेट का विकल्प दर्शाना जारी रखेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप (WhatsApp) और उसकी पेरेंट कंपनी फेसबुक (Facebook) की एक याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें नई प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp New Priovacy Policy) के खिलाफ CCI की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया था.

दरअसल, 23 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की जांच के सिलसिले में फेसबुक और मैसेजिंग ऐप से कुछ सूचना मांगने वाले सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related