Homeसिवनीकोरोना वायरस / भारत में लगातार तीसरे दिन COVID-19 के सबसे ज्यादा...

कोरोना वायरस / भारत में लगातार तीसरे दिन COVID-19 के सबसे ज्यादा मामले और मौतें भी दर्ज

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस / देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी भी अत्यधिक तीव्र रफ्तार बनाए हुए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के करीब साढ़े तीन लाख मामले सामने आए हैं।

वहीँ इस दौरान 2624 लोगों की मौत भी दर्ज हुई है। हालाँकि सबसे अच्छी खबर ये है कि करीब 2 लाख 20 हजार लोग इस बीमारी को मात देने में सफल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण 3 लाख 46 हजार 786 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 2 लाख 19 हजार 838 लोगों ने कोरोना वायरस को पछाड़ा है।

नए मामले सामने आने के बाद अब देश में अबतक सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गए हैं। देश में अबतक 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 मरीज इस कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने में सफल रहे हैं जबकि कोरोना वायरस की वजह से 1 लाख 89 हजार 544 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 25 लाख 52 हजार 940 है। बात अगर वैक्सीनेशन की करें तो देशभर में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़, 83 लाख 79 हजार 832 डोज लगाई जा चुकी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...