Homeमध्य प्रदेशइंदौर में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ा: 24 घंटे में पहली बार मिले...

इंदौर में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ा: 24 घंटे में पहली बार मिले 1813 नए संक्रमित

Date:

इंदौर, 24 अप्रैल। इंदौर जिले में कोरोना का कहर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिले में पिछले 24 घंटों में 1,813 नए संक्रमित पाए गए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99,925 हो गई है।

शुक्रवार को एक ही दिन में 7 मरीजों की जान भी गई। इसके साथ ही मृतक संख्या अब 1,092 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से 86,212 स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में जिले में कुल 9,840 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 8,024 निगेटिव और 1,813 नए पॉजिटिव आए। अप्रैल के 23 दिनों में 133 मौतें हुई हैं और 29,396 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में अभी भी 12,621 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से करीब 3000 हजार मरीज आईसीयू या एचडीयू में भर्ती हैं।

जिले में अब तक सबसे कम एक्टिव मरीज 12 फरवरी 2021 को बचे थे। इस दिन केवल 280 मरीज इलाजरत थे। इसके बाद यह आंकड़ा ऐसा बढ़ा कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

दो टेस्टिंग सेंटर सोमवार से होंगे शुरू

कोरोना टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए शहर में दो नए टेस्टिंग सेंटर नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान में बनाए जा रहे हैं। ये टेस्टिंग सेंटर सोमवार तक शुरू करने का लक्ष्य है। दोनों जगह ड्राइव इन टेस्टिंग की सुविधा लोगों को सशुल्क मिलेगी।

निजी लैब द्वारा संचालित किए जाने वाले इन सेंटर्स के लिए नगर निगम जगह और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाएगा। निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप गोयल ने बताया कि वर्तमान जरूरतों को देखते हुए ये दो अस्थायी टेस्टिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं।

इसके लिए दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम पर सहमति बनी है। दशहरा मैदान पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए दो-दो लेन रहेंगी। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद लोग गाड़ी में बैठे-बैठे ही सैंपल दे सकेंगे। बाकी प्रक्रियाएं पूरी करने में औसतन दो से तीन मिनट लगेंगे। यहां करीब एक हजार लोग एक दिन में सैंपल दे सकेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...