Homeसिवनीअयोध्या से सिवनी पहुंचा अक्षत कलश: श्रीराम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के...

अयोध्या से सिवनी पहुंचा अक्षत कलश: श्रीराम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा

Date:

सिवनी: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा भगवान् श्रीराम की नगरी नगरी अयोध्या में भव्य महोत्सव 22 जनवरी 2024 को हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शिव की नगरी सिवनी में अत्यधिक उत्साह दिखाई दे रहा है।

22 जनवरी 2024 को भगवान् श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सिवनी जिले समेत देश के हर एक हिस्से में हर घर में दिवाली के रूप में त्यौहार मनाया जाएगा।

अयोध्या से सिवनी पहुंचा अक्षत कलश

आगामी 1 जनवरी से विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंगदल द्वारा शहर से लेकर ग्रामें अंचलों तक हर घर जाकर अयोध्या से सिवनी पहुंचे अक्षय प्रदान कर अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर का साक्षी बनने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा. इसके लिए अयोध्या से अक्षत कलश सिवनी पहुँच चुके है।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

श्रीराम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई अक्षत कलश की पूजा

श्रीराम मंदिर सिवनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई अक्षत कलश की पूजा अर्चना हुई: सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित श्रीराम मंदिर में जैसे ही अयोध्या से आया अक्षत कलश पहुंचा वैसी ही मंदिर में प्रवेश करते समय ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर भगवान् श्रीराम के चरणों में विश्राम के लिए कलश रखा गया.

Seoni-Ram-Mandir
श्रीराम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई अक्षत कलश की पूजा

श्रीराम मंदिर सिवनी में आज शाम संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन

आज दोपहर श्रीराम मंदिर में भगवान् श्रीराम के चरणों में विश्राम के लिए अक्षत कलश को रखा गया है. वहीँ पूजा अर्चना के बाद श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ श्री राम स्तुति का पाठ भी हुआ. साथ ही आज शाम 8 बजे भव्य संगीतमयी सुन्दरकाण्ड का आयोजन भी रखा गया है. जिसमे विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल द्वारा सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related