HomeराशिफलAaj Ka Rashifal: आज का राशिफल व पंचांग, 27 फरवरी 2021 शनिवार

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल व पंचांग, 27 फरवरी 2021 शनिवार

Date:

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल व पंचांग, 27 फरवरी 2021 शनिवार

मेष राशि: आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

वृषभ राशि: जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि: अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च हो सकता है। प्रतिस्‍पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।

कर्क राशि: दिन मिश्रित फलदायी होगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की आशंका है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण हो सकता है। लुभावने ऑफरों के चक्कर में नुकसान ना हो, ध्यान रखें।

सिंह राशि: दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। माताजी के साथ अनबन हो सकता ही। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-मकान तथा वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि: आज हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों का डटकर सामना करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात से आनंदित होंगे। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि: परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी और व्यवहार संयमित रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं।

मकर राशि: आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। परिजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई चीजों की खरीदारी होगी।

कुंभ राशि: हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। ऑफिस में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत हो सकता है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ में पैसे खर्च हो सकते हैं।

नोट…यह केवल राशि आधारित फलकथन है ..

करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी प्रत्यक जन का भविष्य अलग अलग होता है…

कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…

सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है….

📕एस्ट्रोलोजी एडवाजर गर्ग जी..
Whats App Number 80786-65041

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related