Homeमध्य प्रदेशUP के बदमाश ग्वालियर में आकर छिपे, पुलिस मुठभेड़ में 3 ने...

UP के बदमाश ग्वालियर में आकर छिपे, पुलिस मुठभेड़ में 3 ने किया सरेंडर

Date:

ग्वालियर: ग्वालियर के सराफा बाजार में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्वालियर पुलिस को उत्तर प्रदेश के 3 कुख्यात बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर 3 थानों की पुलिस ने मिलकर जमुना लॉज पर छापेमारी की। बदमाशों के बाद हथियार भी थे। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और तीनों बदमाशों को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि शहर के सराफा बाजार स्थित जमुनाबाई की मार्केट के पीछे विष्णु वाल्मीकि नामक व्यक्ति के मकान में उत्तर प्रदेश के झांसी के 3 बदमाश छिपे हुए थे। यूपी पुलिस इनका पीछा करते हुए यहां पहुंची थी। एस पी अमित माघी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने मकान की घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों को सरेंडर करने की समझाइश दी। जिसके बाद गोलू शर्मा और सददाम नामक बदमाश ने बाहर आकर सरेंडर कर दिया।

इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और एक अन्य बदमाश कालू ने भी सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना के बाद मार्केट में हंगामा मच गया। बदमाशों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। वहीं एसपी ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related