Homeमध्य प्रदेशऑनलाइन ऑन डिमांड 2 हथियार तस्कर पकड़े, इंदौर क्राइम ब्रांच की...

ऑनलाइन ऑन डिमांड 2 हथियार तस्कर पकड़े, इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

Date:

इंदौर: इंदौर की क्राइम ब्रांच ने हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो ऑनलाइन और ऑन डिमांड हथियारों की डिलिवरी देते थे। पुलिस ने इन आरोपियों से बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए है

इंदौर शहर में लगातार हथियार खरीद-फरोख्त  करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बड़ी मात्रा में हथियार भी पुलिस को बरामद हो रहे लेकिन आरोपियों के पास कारतूस कहां से सप्लाई हो रहे हैं इसकी जानकारी पुलिस को नहीं लग रही थी। इसी दिशा की ओर पुलिस लगातार काम कर रही थी। पुलिस का मकसद उन तस्करों तक पहुंचना था जो कारतूस सप्लाई करते हैं।

इसी जांच में पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर में कुछ हथियार तस्कर एकत्रित हुए है सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी तलाशी में दो पिस्टल व 80 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों में मृत्युंजय उर्फ भोला भूपेंद्र पिता रविंद्र सिंह परमार निवासी दतिया होना पाया गया। आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है। खास बात यह है कि आरोपी ऑनलाइन और ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करते थे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related