Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में जल संकट है, लेकिन हम इसे पार कर जाएंगे: सीएम...

मध्यप्रदेश में जल संकट है, लेकिन हम इसे पार कर जाएंगे: सीएम शिवराज सिंह चौहान

There is water crisis in Madhya Pradesh, but we will overcome it: CM Shivraj Singh Chouhan

Date:

भोपाल । प्रदेश पर अतिवर्षा के कारण आई बाढ़ का संकट है। चुनौतियां हैं, लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन हम प्रदेश और यहां के लोगों को इस संकट से पार निकालकर ले जाएंगे।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हाईलेवल मीटिंग में कही। इस मीटिंग में मंत्री तुलसी सिलावट सहित सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर, बांधों की स्थिति की जानकारी ली और प्रबंधों की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए और जिन जगहों पर बिजली के खंबे टूटे हुए हैं, ट्रांसफार्मर डूबे हुए हैं, उन्हें ठीक किया जाए। जिन स्थानों पर सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर , पुल-पुलिया टूट गए हैं, या बाढ़ में बह गए हैं, उन्हें ठीक करने में संबंधित विभाग जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी न फैले, इसके लिए दवा छिड़काव से लेकर साफ सफाईकार्य युद्ध स्तर पर किए जाएं। मेडिकल टीम गठित कर गांव गांव और शहर पहुंचकर, आवश्यक दवाएं बांटी जाएं। युद्ध स्तर पर जुटकर फसलों के नुकसान, मवेशियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम सभी को टीम बनाकर लोगों की मदद के लिए आज से ही लग जाना होगा। इस काम में जो भी अतिरिक्त अमला लगना है, विभाग समीक्षा कर आज से ही प्रभावित क्षेत्रों में भेजे और मेन पॉवर या मशीन जिसकी भी जरूरत हो, लगाएं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related