Homeमध्य प्रदेशMP के मौसम पर भी 'TAU TE' CYCLONE का होगा असर, प्रदेश...

MP के मौसम पर भी ‘TAU TE’ CYCLONE का होगा असर, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

'TAU TE' CYCLONE will also affect MP weather, rain in these districts of the state

Date:

भोपाल । “MP के मौसम पर भी ‘TAU TE’ CYCLONE’ का होगा असर, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार” मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम के कारण वातावरण में नमी आने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है।

अब अरब सागर में बनने वाले ‘ताऊ ते’ साइक्लोन (तूफान) के कारण भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इधर सतना जिले में गुरुवार शाम जोरदार आंधी तूफान के साथ घंटो तक मूसलाधार बारिश हुई।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर में 16 मई को ‘ताऊ ते’ साइक्लोन बनने की संभावना है। इस साइक्लोन का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण 17 मई से 19 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

हालांकि इसको लेकर सटीक स्थिति 48 घंटे बाद ही साफ हो पाएगी। इसके अलावा साउथ-ईस्ट एमपी में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे साउथ-ईस्ट एमपी से नॉर्थ केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

जिसके चलते अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related