Homeमध्य प्रदेशMP Breaking News: हेड कांस्टेबल के बेटे ने बंदूक से खुद को...

MP Breaking News: हेड कांस्टेबल के बेटे ने बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

Date:

भिंड । जिले के लहार कस्बे में एक युवक ने शुक्रवार तड़के अपने घर के कमरे में खुद को लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।

मृतक युवक के पिता मछंड चौकी पर हेड कांस्टेबल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। लहार थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिजासन रोड निवासी राजू (37) पुत्र वीरेंद्र सिंह राजावत, गुरुवार की रात में छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

उसकी पत्नी, बच्चे और परिवार के सदस्य भी दूसरे कमरों में सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे राजू ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर राजू की पत्नी व छोटा भाई रामू की नींद खुली और दोनों दौडक़र राजू के कमरे में पहुंचे

यहां राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत राजू के पिता वीरेंद्र सिंह को सूचना दी। जानकारी लगते ही पिता मछंड से लहार आए। पिता के घर आने के बाद घटना के करीब तीन घंटे बाद लहार थाना पुलिस को सूचना दी गई।

लहार थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर ली। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस राजू के मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। लहार थाना पुलिस का कहना है कि वह शराब की लत का आदी था। हर रोज शराब का नशा करता था। पुलिस युवक की मौत के हर कारण पर जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related