Sidhi Bus Accident: सीधी में 60 लोगों से भरी बस नहर में बही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – MP NEWS

Date:

Sidhi Bus Accident: मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi Road Accident) में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. सतना जा रही यात्री बस नहर में गिर गई. अब तक नहर से 38 शवों को बाहर निकाला जा चुका है व 11 यात्री रेस्क्यू किए गए हैं.  मरने वालों में 17 महिलाएं और 19 पुरुष हैं. बस में करीब 60 यात्री सवार थे. आशंका लगाई जा रही है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की बस नंबर MP 19P 1882 सीधी से सतना की ओर जा रही थी.  कमलेश्वर सिंह बस के मालिक हैं, बस की फिटनेस 2 मई 2021 तक और परमिट 12 मई 2025 तक की है. सीधी हादसे की वजह से आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी है. 

जाम लगा तो ड्राइवर नहर किनारे संकरे रास्ते पर ले आया बस
पुलिस के मुताबिक बस की क्षमता 32 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 60 के करीब यात्री भर लिए गए थे. सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से होकर बस को सतना जाना था, लेकिन जाम लगे होने की वजह से ड्राइवर ने रूट बदल दिया. वह नहर के किनारे संकरे रास्ते से बस ले जा रहा था. सीधी से 80 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चुरहट और रामपुर नैकिन पार करते ही बड़ा कस्बे के पास बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. 

CM ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
सीधी सड़क हादसे (Sidhi Road Accident) की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगते ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात की और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश देते हुए बाणसागर डैम से नहर की ओर आ रहे पानी को रोकने की बात कही.  CM ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ”सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से दुखी हूं. बाकी यात्रियों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.”

बताया जा रहा है कि यह यात्री बस सतना से सीधी के लिए जा रही थी। अलसुबह यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पर बने पुल पर पहले बस पलटी और फिर नहर में समा गई। स्थानीय लोगों ने बस को ढूंढने की काफी कोशिश की परंतु जहां तक स्थानीय गोताखोर जा सकते थे वहां तक बस का नामोनिशान नहीं मिला। घटना को करीब 5 घंटे बीत जाने के बावजूद ना तो नहर से अन्य लोगों के बाहर निकलने की सूचना है और ना ही बस का पता चल पाया है।

मध्य प्रदेश के सीधी में रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार सुबह 7:30 बजे एक बस 30 फीट गहरी नहर में जा गिरी। बस में करीब 54 यात्रियों के सवार होने की सूचना सामने आ रही है। हादसे के बाद 7 लोग तैरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला। घटना में 4 लोगों के शव बाहर निकाले जाने की सूचना सामने आ रही है। नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है, गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी में खोज निकाला, अब क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला जा रहा है। बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है, जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके। बताया गया है कि बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की है। सीएम ने आज भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेशम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

सीएम ने कहा- मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- ‘सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने सीधी कलेक्टर से दुर्घटना के मामले में बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। नहर के जलस्तर स्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद है। मैं सतत अधिकारियों के संपर्क में हूं।’

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related