Homeमध्य प्रदेशदुखद: बेटी को भाई और पिता की चिता सजानी पड़ी, कोई पुरुष...

दुखद: बेटी को भाई और पिता की चिता सजानी पड़ी, कोई पुरुष नहीं बचा – MP CORONA NEWS

Date:

शाजापुर। कोरोनावायरस ने इस समय अच्छे भले हस्ते खेलते कईयों परिवारों को उजाड़ दिया है, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर से सामने आया है यहाँ बेटी तनवी सक्स्सेना (Tanvi Saxena) को 4 दिन महज 04 दिन पहले ही अपने भाई और बीते सोमवार को अपने पिता की चिता सजानी पड गयी, क्योंकि घर में अब कोई भी पुरुष नहीं बचा है बस मां है है जो कि पॉजिटिव है।

परिवार में चार पुरुष थे, चारों संक्रमित हो गए

मध्य प्रदेश के शाजापुर के MLB SCHOOL में रिटायर हो चुके प्रिंसिपल अवधेश कुमार सक्सेना (Avdhesh Kumar Saxena) का पूरा परिवार आनंदपुर (Aanandpur) में जीवन यापन कर रहा था. बीते 15 दिन पूर्व अवधेश कुमार सक्सेना के छोटे भाई और उनका बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे यह दोनों गुना के अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच अवधेश कुमार और उनके 32 वर्षीय बेटे शुभम सक्सेना (Shubham Saxena) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, पूरे परिवार में कुल 4 पुरुष थे, चारों संक्रमित हो गए।

बहन ने पहले भाई को और फिर पिता को मुखाग्नि दी

बीते शुक्रवार को भाई शुभम सक्सेना ने कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और घर के बाकी सब पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित हैं एवं अस्पतालों में भर्ती है जिस वजह से बहन तनवी सक्सेना (Tanvi Saxena) ने अपने भाई का अंतिम संस्कार किया. भाई का अस्थि विसर्जन भी नहीं हो पाया था कि एक और दुःख का पहाड़ छाती पर आ गिरा, खबर मिली कि पिता अवधेश कुमार सक्सेना का भी निधन हो गया। जिसके बाद तनवी सक्सेना को भाई के बाद अपने पिता का भी अंतिम संस्कार करना पड़ा।

मां भी हैं संक्रमित

प्राप्त जानकारी के अनुसार तनवी की मां भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं और फिलहाल वह शाजापुर के एक लॉज में आइसोलेट हैं, फिलहाल माँ के साथ साथ तनवी के चाचा और चचेरा भाई अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। महामारी ने ऐसे दिन दिखाए हैं कि शुभम की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी नेहा और 2 साल की बेटी उसका चेहरा तक नहीं देख पाए। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related