Homeमध्य प्रदेशभोपाल: चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा कोरोना पॉजिटिव मरीज, मौत

भोपाल: चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा कोरोना पॉजिटिव मरीज, मौत

Date:

भोपाल, । चिरायु अस्पताल (Chirau Hospital Bhopal) की पांचवीं मंजिल से आज मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय कोविड संक्रमित मरीज (Corona Positive Patient) ने छलांग लगा दी, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया है।

कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के अनुसार शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) नहीं कराया जा सकता, लेकिन डीआईजी इरशाद वली ने मामले में मेडिकोलीगल एक्सपर्ट की मदद लेने की बात कही है।

खजूरी पुलिस (Khajoori Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भेल (Bhel Bhopal) निवासी 45 साल के देवेंद्र मालवीय (Devendra Malviya) के रूप में हुई वे कोरोना पॉजीटिव (Corona Positive) थे और यहां पर 29 अप्रैल को भर्ती हुए थे।

उनके मंगलवार सुबह अस्पताल की 5 मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी. जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिनसे उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उनके आने के बाद ही देवेंद्र के बारे में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। हालांकि भोपाल में किसी कोरोना मरीज के अस्पताल से छलांग लगाने की यह पहली घटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related