Homeमध्य प्रदेशPM Modi In Kuno National Park Sheopur: पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क,...

PM Modi In Kuno National Park Sheopur: पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव

PM Modi In Kuno National Park Sheopur: पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव

Date:

PM Modi In Kuno National Park Sheopur: पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ Singh Chouhan) की विशेष उपस्थिति में चीतों को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में ‘चीता परियोजना’ के अंतर्गत पुनर्स्‍थापित कर रहे है. जिसका सीधा प्रसारण (पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव) आप नीचे देख पाएंगे

PM Modi In Kuno National Park Sheopur

वर्ष 2010 में भारतीय वन्य-जीव संस्थान द्वारा चीता पुनर्स्‍थापना हेतु संपूर्ण भारत में संभावित 10 क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया। इन संभावित 10 स्थलों में से कूनो अभयारण्य (वर्तमान कूनो राष्ट्रीय उद्यान, श्योपुर) को सबसे उपयुक्त पाया गया।

राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के अनुकूल रहवास हेतु घास के मैदान विकसित किये गये हैं। चीतों को शिकार के लिए शाकाहारी वन्य-प्राणियों को अन्य संरक्षित क्षेत्रों से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गये हैं, जिससे चीतों के लिये पर्याप्त प्रे-बेस उपलब्ध हो सका है।

चीता परियोजना के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एकीकृत प्रबंधन में 750 वर्ग कि.मी. का क्षेत्र चीतों के सॉफ्ट रिलीज़ हेतु चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 3 हजार वर्ग कि.मी. वनक्षेत्र श्योपुर एवं शिवपुरी जिले में चीतों के स्वछंद विचरण हेतु उपलब्ध होगा।

पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव

https://www.youtube.com/watch?v=DATmVwShs5Y&ab_channel=KhabarSatta
PM Modi In Kuno National Park Sheopur: पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर से लाइव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 17 सितम्बर को प्रदेश और देश को ऐतिहासिक सौगात देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 10.30 बजे देश के दिल मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को 70 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद पुन: बसाने के लिये विमुक्त करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बड़े जंगली जानवरों को पुनर्स्थापित करने की दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय परियोजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11.40 बजे हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में कराहल हेलीपेड स्थल पर पौध-रोपण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी श्योपुर जिले के कराहल के मॉडल स्कूल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी विशेष पिछड़ी जनजाति समूह कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों शिवपुरी, मण्डला, शहडोल और तामिया का ई-लोकार्पण करेंगे।

स्व-सहायता समूहों की बहनों का सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी श्योपुर जिले के कराहल में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में शिवपुरी, मण्डला, शहडोल और तामिया के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों का ई-लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्व-सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उद्यमशीलता की जानकारी प्राप्त करेंगे।

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और उन्मुखीकरण के लिये म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में 3 लाख 86 हजार स्व-सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन समूहों से 43 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं।

समूहों द्वारा सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, अगरबत्ती, हैण्डवॉश, साबुन निर्माण, कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियाँ और आजीविका पोषण वाटिका के संचालन संबंधी कार्य किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related