Homeमध्य प्रदेशMP: भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में 73 वन्य प्राणियों की...

MP: भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में 73 वन्य प्राणियों की हुई वृद्धि

Date:

भोपाल: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल (Van Vihar Bhopal) में उपलब्ध वन्य प्राणियों की वर्ष 2020-21 में हुई गणना में पिछले साल की तुलना में 73 विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों की वृद्धि हुई है, जो कि अत्यधिक अच्छी खबर है।

पिछले साल की गणना में कुल 1485 वन्य प्राणी पाये गये थे जबकि इस वर्ष की गणना में 1558 वन्य प्राणी वन विहार में पाये गये हैं।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक अजय कुमार यादव (Ajay Kumar Yadav) ने बताया कि बाड़े में उपलब्ध 11 विभिन्न प्रजाति के 113 वन्य प्राणी उपलब्ध थे। वर्ष 2021 के 24, 25 एवं 26 फरवरी को हुई गणना में यह संख्या 123 हो गई है।

इनमें बाघ, सफेद बाघ, सिंह, तेंदुआ, भालू, इंडियन वायसन, हायना, मगर, घड़ियाल, पहाड़ी कछुआ और जलीय कछुआ शामिल हैं। इसमें से बाघ, तेंदुआ और पहाड़ी कछुओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। इसी तरह अफ्रीकन कछुआ (कोर्ट केस) में 5 और एक बाघ को क्वारेंटाईन में रखा गया है।

स्वतंत्र विचरण करने वाले 62 वन्य प्राणी बढ़े
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा स्वतंत्र विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की हुई गणना में चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सुअर, सियार, काला हिरण, मोर, चौसिंघा, चिंकारा, लंगूर, सेही, खरहा, नेवला, बारह सिंघा और जंगली बिल्ली उपलब्ध हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related