Homeमध्य प्रदेशस्वतंत्रा दिवस पर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की भावना माउंट एल्ब्रुस पर फहराएंगी...

स्वतंत्रा दिवस पर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की भावना माउंट एल्ब्रुस पर फहराएंगी तिरंगा, 15 माह की बेटी की माँ है भावना

On Independence Day, the spirit of Chhindwara of Madhya Pradesh will be hoisted on Mount Elbrus, the feeling is the mother of a 15-month-old daughter

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बेटी और ख्यात पर्वतारोही भावना डेहरिया (Bhawna Dehariya) इस बार स्वाधीनता दिवस (Independence Day) पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus) को फतह करेंगी और वहां तिरंगा फहराएंगी।

मध्यप्रदेश के छिंदवाडा की रहने वाली भावना डेहरिया सोमवार को भोपाल से अपनी यात्रा पर रवाना हो चुकी हैं।

छिंदवाड़ा जिले के तामिया की निवासी पर्वतारोही भावना डेहरिया ने इस साल स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक और चुनौतीपूर्ण तथा जोखिम भरा तरीका चुना है।

भावना इस बार यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी। माउंट एल्ब्रुस के लिए भावना का अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा और वे 11 अगस्त को अपने बेस कैंप पर पहुंचेंगी। भावना 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचेंगी और वहां तिरंगा फहराएंगी।

15 महीने की बेटी की मां भावना के अनुसार माउंट एल्ब्रुस का यह अभियान उनके लिए इस कारण खास है क्योंकि वे इसे देश के स्वतंत्रता दिवस पर पूरा करेंगी। बेटी के जन्म के बाद यह भावना का पहला पर्वतारोहण अभियान है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related