Homeमध्य प्रदेशMirchi Baba Arrested: दुष्कर्म के मामले में मिर्ची बाबा को भोपाल क्राइम...

Mirchi Baba Arrested: दुष्कर्म के मामले में मिर्ची बाबा को भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार

Mirchi Baba Arrested: Police arrested Mirchi Baba from Gwalior in rape case

Date:

Mirchi Baba Arrested: वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा को (Mirchi Baba Arrested) ग्वालियर से पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। मिर्ची बाबा पर भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया की टीम ने भोपाल के इनपुट पर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित सांघी को सोमवार को भोपाल पुलिस आयुक्त द्वारा सूचना दी गई थी कि मिर्ची बाबा ग्वालियर के गिरगांव में भागवत कथा करने के लिए आए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

इसके बाद एसएसपी सांघी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया को उनकी तलाश में लगाया। पुलिस को पता चला कि मिर्ची बाबा गोला का मंदिर स्थित होटल नारायनम में ठहरे हुए हैं। पुलिस जब होटल पहुंची तो बाबा वहां से निकल चुके थे।

इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर थोड़ी दूर ही उन्हें पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई और भोपाल से पहुंची टीम को उन्हें सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, मिर्ची बाबा के खिलाफ 17 जुलाई 2022 को गोविंदपुरा थाने में रायसेन की एक महिल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Mirchi Baba Arrested News

मध्यप्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिर्ची बाबा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मिर्ची बाबा को बलात्कार के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बाबा को भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। बाबा को क्राइम ब्रांच ग्वालियर से भोपाल लेकर आई है।

बाबा पर भोपाल की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा के खिलाफ रात में महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था।

दरअसल, भोपाल में एक महिला ने थाने में बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि शादी के बाद महिला को संतान नहीं’ हो रही थी। इस पर वह बाबा से मिली थी।

बाबा ने उसे अपने घर बुलाया और कोई दवा दी। दवा देने के बाद बाबा ने उसे ऊपर के कमरे में जाकर आराम करने के लिए कहा।

महिला जब कमरे में आराम कर रही थी, तभी बाबा भी मौका पाकर वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बाबा ने महिला को मुंह बंद रखने की धमकी दी।

उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला जैसे-तैसे बाबा के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची तो उसके खिलाफ शिकायत की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related