Homeमध्य प्रदेशमप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नव-निर्वाचित महापौर मालती राय ने...

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नव-निर्वाचित महापौर मालती राय ने की भेंट

Newly-elected Mayor Malti Rai met Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

Date:

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल की नव-निर्वाचित महापौर मालती राय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने राय को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि मालती राय जन-सेवा और नगर विकास के कार्यों तथा अपने सभी संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से निरतंर कार्य करेंगी।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई और सामाजिक कार्यकर्ता हितानंद शर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related