Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: नरोत्तम मिश्रा ने ली कांग्रेस की हार पर चुटकी, कहा-...

MP NEWS: नरोत्तम मिश्रा ने ली कांग्रेस की हार पर चुटकी, कहा- यहां तो ‘दिग्गी’ तले अंधेरा है

MP NEWS: Narottam Mishra took a jibe at Congress's defeat, said- it is dark under 'Diggi'

Date:

भोपाल । मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव के पहले चरण के परिणाम आ गए है। जिसके बाद भोपाल में नगर निगम परिषद की जोड़तोड़ शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराते हुए अधिकतर सीटों पर कब्जा करने में सफल हुई है।

वहीं कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव में कढ़ी चुनौती दी, हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को अपने ही गढ़ में निराशा हाथ लगी और ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर पाये। कांग्रेस अपनी हार पर मंथन कर रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की हार पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस में हार को लेकर चल रहे मंथन को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आपने दिया तले अंधेरा तो सुना ही होगा लेकिन कांग्रेस में दिग्गी तले अंधेरा है।

दिग्विजय सिंह का गढ़ राघौगढ़ में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा जिसे लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के राघौगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस हार गई। राघोगढ़ में कांग्रेस के सिर्फ 3 पार्षद ही जीते हैं।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने जिस राघौगढ़ नगर पालिका से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी वहां कांग्रेस को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं फिर भी दिग्विजय सिंह खुश हैं? वैसे भी दिग्विजय सिंह की गलती कम है, टिकट तो कमलनाथ जी ने ही बांटे थे।

वहीं कमलनाथ द्वारा कांग्रेस की हार पर मंथन किये जाने पर तंज कसते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आप जनता के बीच नहीं जाएंगे तो हर चुनाव के बाद आपको हार की समीक्षा ही करनी पड़ेगी। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में हुई हार को लेकर कांग्रेस ने रिव्यू किया है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इंदौर, भोपाल, खंडवा और सतना में हुई हार पर मंथन किया है। इसके साथ ही हार के कारणों पर टिकट बांटने वाले नेताओं से भी जुलाई के बाद जवाब तलब किया है। कमलनाथ ने निकायवार रिपोर्ट मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related