Homeमध्य प्रदेशMPPSC: एमपीपीएससी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को

MPPSC: एमपीपीएससी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को

- प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए करीब एक हजार परीक्षा केन्द्र

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन रविवार, 19 जून को किया जा रहा है।

यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 से 12 एवं दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों पर होगी। इसके लिए प्रदेशभर में एक हजार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिये आरक्षित हैं। विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी। इस परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब एक हजार केंद्र बनाए जा रहे हैं।

पहला सत्र सुबह 10:00 बजे सामान्य अध्ययन और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा। पहली शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे रहेगा एवं परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा।

जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट का रिर्पोटिंग टाइम 1:45 रहेगा एवं परीक्षा का समय दोपहर 2:15 से 4:15 तक होगा, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा।

एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 1 से जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पॉलिटी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर-2 में कंप्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल, लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related