Homeमध्य प्रदेशMPPSC EXAM: आज दो सत्रों में आयोजित हुई राज्य सेवा एवं वन...

MPPSC EXAM: आज दो सत्रों में आयोजित हुई राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा, साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

MPPSC EXAM: State Service and Forest Service Preliminary Examination held in two sessions today, 3.5 lakh candidates appeared

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 आज दो सत्रों में आयोजित की जा रही है।

पहला सत्र प्रातः 10 से 12 और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में कुल 346 पदों में 283 पदों को स्टेट सर्विस एग्जाम के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं राज्य वन सेवा के जरिए 63 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

एमपी पीएससी (MPPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों पर 944 केंद्र बनाए हैं, जहां करीब साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए । इनमें सबसे ज्यादा 116 केंद्र इंदौर में है, जहां करीब 44 हजार अभ्यर्थी ने परीक्षा दी।

सबसे कम एक हजार अभ्यर्थी आगर-मालवा के केंद्रों पर बैठे। पीएससी (PSC) ने सभी संभागों में परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए थे।

परीक्षार्थियों के कक्ष में जाने के पूर्व वीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षार्थियों अपने कपड़ों कफलींक, धूप का चश्मा, जूते- मोजे, हाथ के बेंड, हाथ में बंधे बंधन इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाईस पहनकर परीक्षा केन्द्र में जाना वर्जित था

परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाईस उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर इत्यादि इलेक्ट्रानिक उपकरण, पठन सामग्री एवं वर्जित थी।

परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक पहचान पत्र, जिसमें पेन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य था।

मूल फोटो परिचय पत्र न होने पर अथवा परिचय पत्र प्रवेश पत्र के फोटो से मिलान न होने पर कई आवेदक को प्रवेश न दिया गया

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...