Homeमध्य प्रदेशMPBSE: 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 माह के लिए स्थगित, 01...

MPBSE: 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 माह के लिए स्थगित, 01 माह बाद हो सकते है MP BOARD EXAM

Date:

भोपाल, MP Board Exam 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) से हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री (MP Board 10th And 12th Class) कक्षाओं समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर लगातार ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे इसी बीच मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2021 की हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षा (MPBSE 10th & 12th Exam 2021) (नियमित/स्वाध्यायी), हायर सेकेंड्री (व्यावसायिक), डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन/शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है

जारी नोटिस के अनुसार MPBSE “मण्डल की हाईस्कूल परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कक्षा 10वीं/12वीं की परीक्षाओं के सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने के बाद शीघ्र अवगत कराया जाएगा।”

सोशल मीडिया पर 10वीं और 12वीं परीक्षा रद्द/स्थगित होने की खबरें

कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) परीक्षाओं की तारीखों, पैटर्न और मोड (Online/Offline) पर निर्णय को लेकर, सोशल मीडिया (Social Media) की खबरों के मुताबिक, कल, 26 अप्रैल को एक बैठक में निर्णय ले लिया गया था।

हालाँकि उनमे सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया है और स्टूडेंट्स को सीबीएसई की तर्ज पर इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। इसी प्रकार, रिपोर्ट्स के अनुसार, हायर सेकेंड्री की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों, एग्जाम पैटर्न और ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजन पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाना है।

यह सब खबरे प्रकाशित होने के बाद भी पर इन सब खबरों के लिए या फिर इस सम्बन्ध मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आधिकारिक रूप से कोई भी सूचना जारी नहीं की है। इसलिए आधिकारिक अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

MP BOPARD EXAM एक माह के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBOARD) यानि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2021 की हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षा (Reguklar/Private), हायर सेकेंड्री (व्यावसायिक), डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन/शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाओं को एक माह के लिए स्थगित किये जाने की घोषणा 14 अप्रैल 2021 को की गयी थी।

बोर्ड (MP BOARD) द्वारा परीक्षाओं को नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु एवं विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित/उपस्थित होने के परिणामस्वरूप संक्रमण के संभावित खतरे की रोकथाम के उद्देश्य से एक माह के लिए टाला गया था। MP BOARD ने इन परीक्षाओं को जून 2021 के पहले सप्ताह से शुरू किये जाने और जून में ही समाप्त किये जाने की संभावना जताई थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related