Homeमध्य प्रदेशMP को मिलेगी स्पूतनिक वैक्सीन, CM शिवराज ने बुलाई बैठक

MP को मिलेगी स्पूतनिक वैक्सीन, CM शिवराज ने बुलाई बैठक

Date:

नईदिल्ली : रूसी वैक्सीन स्पूतनिक (Sputnik V Vaccine) भारत में आ चुकी है. Sputnik V Vaccine के देश में आते ही अब भारत मे 3 वैक्सीन हो गयी हैं, अब व्यक्ति अपने हिसाब से जो वैक्सीन लगवानी हो वो वैक्सीन लगवा सकता है, हालाँकि यह सेंटर की उपलब्धता पर निर्भर होगा कि वहा पर कौन सी वैक्सीन उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश में अब को-वैक्सीन (Covaccine) और कोविसील्ड (Covishield) के बाद मध्य प्रदेश वासियों को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक (Sputnik V Vaccine) का डोज भी आने वाले समय पर लगवा सकेंगे , मध्य प्रदेश सरकार फिलहाल स्पूतनिक V के आयात की संभावना तलाश रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इसकी जानकारी दी थी। CM शिवराज सिंह चौहान के अनुसार आने वाले समय में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी स्पूतनिक (Sputnik V Vaccine) के आयात करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले माह जून के पहले सप्ताह से मध्य प्रदेश वासियों को स्पूतनिक (Sputnik V Vaccine) वैक्सिनेशन के लिए मिल जाएगी ऐसी संभावना जताई जा रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 18+ युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीके (Vaccination) लगाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बेड ऑक्सीजन इंजेक्शन की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है , हमने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत देश के प्रत्येक नागरिक का फ्री में इलाज कराए जाने की योजना भी बनाई गई है और इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है इसके साथ साथ आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के कवर की लिमिट भी बढ़ाई है और कुछ अस्पताल भी चिन्हित किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related