Homeमध्य प्रदेशMP Public Transport : शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इजाजत

MP Public Transport : शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इजाजत

Date:

ऑटो रिक्शे की सूरत बदली, अब इसमें सैनिटाइजर की बोतल और मास्क रखने की सुरक्षित जगह, ड्राइवर और मुसाफिर के बीच पार्टीशन

भोपाल: MP Coronavirus: मध्यप्रदेश में अब कुछ शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इजाजत मिल गई है. यात्री इसमें सुरक्षित कैसे रहें इसको लेकर कई लोग फिक्रमंद हैं. खुद ऑटो टैक्सी चलाने वाले भी ऐसे में कुछ नए प्रयोग हुए हैं राजधानी भोपाल में. कोरोना काल में ऑटो की भी सूरत बदली है, अब इसमें सैनिटाइजर की बोतल और मास्क रखने की सुरक्षित जगह है. ड्राइवर और मुसाफिर के बीच एक फ्रेम लगाकर उसे दो भागों में बांटा गया है, ताकि दोनों के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी बनी रहे. सैनिटाइजर का इस्तेमाल यात्री के जाने के बाद सीट को साफ करने के लिए किया जाता है. ऑटो में मास्क भी है यात्री के पास मास्क नहीं है तो वो खरीदकर इसे पहन सकते हैं.

ड्राइवर मोजेस फ्रांसिस अपने ऑटो को दिखाते हुए कहते हैं कि इसमें सैनिटाइजर है, सवारी बैठे तो हाथ साफ करके बैठे, बीच में शीट भी है … हम भी सुरक्षित रहें वो भी सुरक्षित रहें.

वंदना दो महीने बाद घर से निकली हैं, कह रही हैं ऐसे ऑटो में बैठकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. दो महीने बाद निकले हैं, बसें नहीं चल रहीं तो मुश्किल हो रही थी. अब इसमें सैनिटाइजर है .सेफ्टी के हिसाब से पैक किया हुआ है … घर से बाहर निकले हैं … काफी सेफ है … हम दोनों सेफ हैं.

इस ऑटो को डिजाइन करने में लगभग 1000 रुपये का खर्च आया है. इसे डिजाइन करने वाले नीरज गुलाटी कहते हैं इसमें हमने पार्टीशन शीट लगाई, सैनिटाइजर फिक्स किया है अगर फेस मास्क नहीं है तो ड्राइवर दे देता है. मकसद यही था कि वायरस कंट्रोल कर सकें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8500 पार पहुंच गया है. राजधानी भोपाल में 1800 के करीब. शहर अनलॉक होने लगे हैं, ऐसे में वायरस को लॉक करने के लिए सावधानी जरूरी है ताकि जान भी बचे जहान भी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...