Homeमध्य प्रदेशMP Pre Board Exam 2022: छात्र छात्राओं के लिए राहत, घर बैठे...

MP Pre Board Exam 2022: छात्र छात्राओं के लिए राहत, घर बैठे देनी होगी परीक्षा, पेपर मिलेंगे स्कूल से; पढ़ें पूरी जानकारी

MP Pre Board Exam 2022: Relief for students, exams will have to be done sitting at home, papers will be available from school; read full details

Date:

MP Pre Board Exam 2022: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को देखे हुए शिवराज सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्कूल बंद करने के फैसले के बाद एमपी बोर्ड के प्री-बोर्ड एग्जाम (MP Board: Pre Board Exam Schedule) का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में MP Board के छात्र छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा आगामी 20 जनवरी से शुरू होने की संभावना बन रही है।

MP Board के छात्र छात्रों के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर यह है कि Pre Board की परीक्षा छात्र घर पर बैठे बैठे ही देंगे।

आगामी सोमवार को मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय MP बोर्ड Pre Board Exam का शेड्यूल (Time Table) जारी कर सकता है। हालांकि सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ स्कूल में नियमित उपस्थित रहेंगे।

MP Board 10 वीं, 12 वीं की मुख्य परीक्षा की बढ़ सकती है डेट

MP Board 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की डेट बढ़ने के आसार नजर आ रहे है. यदि आने वाली 31 जनवरी तक कोरोना का पीक मध्य प्रदेश में नहीं आता है तो फरवरी में कोरोना वायरस के पीक आने की आशंका जताई जा रही है।

यदि फरवरी में पीक आता है तो फरवरी में होने वाली एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वी की परीक्षा की तारीखें आगे खिसक सकती हैं।

MP Board 10th, 12th Exam Time Table

अभी तक जारी schedule या एग्जाम टाइम टेबल के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2022 में होनी है । MP Board की कक्षा 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और MP Board कक्षा 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे।

एमपी बोर्ड परीक्षा का टेबल (MP Board Exam Time Table 2022) मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...