Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की अंतिम तिथि नजदीक, सिर्फ 9 सितंबर...

MP NEWS: मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की अंतिम तिथि नजदीक, सिर्फ 9 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

MP NEWS: The last date for the Chief Minister's Teerth-Darshan Yojana is near, only till September 9, you will be able to apply

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश में चलने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना (MP TEERTH DARSHAN YOJANA) में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-दर्शन (Teerth Darshan) कराने के लिए 17 सितंबर को पांच ट्रेन चलाई जाएगी।

इसमें भिंड (Bhind) से अयोध्या (Ayodhya) वाराणसी (Varanasi), डॉ. अंबेडकर नगर (Mahu) इंदौर (Indore) से रामेश्वरम (Rameshwaram), रीवा (Rewa) से तिरुपति (Tirupati), बुरहानपुर (Burhanpur) से वैष्णो देवी (Vaishno Devi) और बालाघाट (Balaghat) से द्वारिका सोमनाथ (Dwarika Somnath) तक की ट्रेन शामिल है।

इन ट्रेन में 5 हजार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ-दर्शन करेंगे। इसके लिए 9 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस संबंध में जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उईके गुरुवार को बताया कि प्रदेश के 60 वर्ष के पुरूष और 58 वर्ष की महिला या उससे अधिक आयु के नागरिक, जो आयकर दाता नहीं है। वे इस योजना में तीर्थ-दर्शन कर सकते हैं।

तीर्थ यात्रियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। आवेदन संबंधित जिले में निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय या कलेक्ट्रेट द्वारा निर्धारित अन्य विज्ञप्ति स्थानों पर जमा किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अयोध्या एवं वाराणसी (काशी) के लिए ट्रेन में भिंड के 300 यात्री, ग्वालियर के 350 और दतिया के 325 यात्री, रामेश्वरम के लिए इंदौर के 400, देवास के 275 और उज्जैन के 300 यात्री, तिरुपति के लिए रीवा के 350, सतना के 300 और जबलपुर के 325 यात्री, वैष्णो देवी के लिए ट्रेन में बुरहानपुर के 350, खंडवा के 300 और हरदा के 325 यात्री एवं द्वारिका सोमनाथ के लिए ट्रेन में बालाघाट के 350, छिंदवाड़ा के 300 और बैतूल के 325 तीर्थ यात्री शामिल हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का क्रियान्वयन आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। यात्रा जिस स्थान से प्रारंभ होगी उसी स्थान पर वापस आकर रूकेगी। यात्रियों का चयन संबंधित जिले के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।

यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय, रूकने की व्यवस्था, तीर्थ-दर्शन तक बसों से जाने, वापस ट्रेन में लाने और गाइड की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।

तीर्थ यात्रियों को तुलसी माला और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। साथ ही भजन मंडली की व्यवस्था और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें।

तीर्थ यात्रियों को अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छाया प्रति भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related