Homeमध्य प्रदेशMP में कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर, CORONA रिकवरी रेट...

MP में कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर, CORONA रिकवरी रेट 50% के ऊपर पहुंचा

Date:

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4595 हो गई है. इनमें 2283 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 239 लोगों की जान गई है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 169 नए मामले सामने आए. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार शाम 6 बजे जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिले इंदौर में 61, भोपाल में 26, उज्जैन में 10, जबलपुर में 11, बुरहानपुर में 27, खरगौन में 2, धार में 7, नीमच में 4, ग्वालियर में 5, सागर में 3, रीवा में 4, विदिशा में 1, भिंड में 2, सतना में 1, सीहोर में 1, दतिया में 3 और दमोह में 1 नया मामला सामने आया.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4595 हो गई है. इनमें 2283 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 239 लोगों की जान गई है. राहत वाली बात यह है कि अब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या एक्टिव मरीजों की संख्या से ज्यादा हो गई है. मध्य प्रदेश में गुरुवार को कुल 112 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2073 रह गई है.

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 93 हजार 849 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है. शुक्रवार को कुल 4089 सैंपल्स की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई. इनमें 169 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि 3851 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई. विभिन्न लैब्स से 69 सैंपल्स रिजेक्ट हुए. मध्य प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 680 हो गई है. बैतूल, श्योपुर और अलीराजपुर जिलों में पिछले 21 दिनों से कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है. वहीं दमोह और दतिया जिलों में शुक्रवार को कोरोना का पहला केस मिला. इंदौर क्लेक्टर मनीष सिंह ने जिले में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आटा चक्की खोलने की छूट दे दी है.

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या
इंदौर 2299, भोपाल 926, उज्जैन 284, जबलपुर 168, बुरहानपुर 122, खरगौन 99, धार 96, खंडवा 81, रायसेन 65, देवास 58, मंदसौर 57, नीमच 49, होशंगाबाद 37, ग्वालियर 36, रतलाम 28, बड़वानी 26, मुरैना 25, सागर 17, विदिशा 14, आगर मालवा 13, भिंड 12, रीवा 11, शाजापुर 8, सतना 8, झाबुआ 7, छिंदवाड़ा 5, सीहोर 5, श्योपुर 4, सीधी 4, अलीराजपुर 3, अनूपपुर 3, हरदा 3, शहडोल 3, शिवपुरी 3, टीकमगढ़ 3, दतिया 3, अशोकनगर 2, डिंडोरी 2, बैतूल 1, गुना 1, मंडला 1, पन्ना 1, सिवनी 1 दमोह में 1 कोरोना केस हैं.
सभी दिए गए आंकड़े दिनांक 15 मई 2020 की शाम के है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related