Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: रतलाम में सेंट्रल बैंक के मैनेजर को 10 हजार रुपये...

MP NEWS: रतलाम में सेंट्रल बैंक के मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

MP NEWS: Lokayukta police caught Central Bank manager taking a bribe of Rs 10,000 in Ratlam

Date:

रतलाम,। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जिले के आलोट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा के मैनेजर एमएल चौहान को एक किसान से किसान क्रेडिट कार्ड लोन स्वीकृत करने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

बताया गया है कि बैंक मैनेजर चौहान ने बालुसिंह पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम भीम तहसील आलोट से किसान क्रेडिट लोन की राशि स्वीकृत करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

बैंक मैनेजर ने लोक स्वीकृत भी कर दिया था, लेकिन जब वह बैंक से रुपये निकलवाने गया तो उससे रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता बालुसिंह ने इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की।

तत्पश्चात लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जांच कर शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और इशारा मिलते ही बैंक मैनेजर को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने उससे रिश्वत की राशि जब्त कर ली।

यह कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा और बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। लोकायुक्त ने बैंक मैनेजर चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related