Homeमध्य प्रदेशमप्र: श्री राम वनगमन पथ में चल रहा था खनन, सीएम शिवराज...

मप्र: श्री राम वनगमन पथ में चल रहा था खनन, सीएम शिवराज ने लिया बड़ा फैसला; दिए निर्देश

MP: Mining was going on in Shri Ram Vanagaman Path, CM Shivraj took a big decision; given instructions

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले में आने वाले चित्रकूट में स्थित श्री राम वनगमन पथ पर स्थित सिद्धा पहाड़ पर खनन का कार्य लगातार चल रहा था, जिस पर सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला लेते हुए उसे रोकने के निर्देश दिए

भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा आपत्ति और मीडिया में भी लगातार खबरे आने के बाद सिद्धा पहाड़ के खनन की योजना को रोक दिया गया है। इसकी जानकारी खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा सिद्धा पहाड़, सतना जैसे अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर स्थान जो हमारे आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, यहां की पवित्रता को अक्षुण्य रखा जाएगा । यहां उत्खनन किसी कीमत पर नहीं होगा।

सतना जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए है। वहीं, इस मामले को लेकर गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि सरकार के संज्ञान में जैसे ही विषय आया, मुख्यमंत्री ने बात की है। किसी की भी आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा।

गौरतलब है कि चित्रकूट स्थित सिद्धा पहाड़ में राज्य सरकार के खनन की योजना सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे पर सरकार को सदन से लेकर सडक़ तक घेरने की चेतावनी दे दी थी।

वही भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठ गए थे। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस खनन मामलें को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को चि_ी लिख दी थी और आज शुक्रवार को भोपाल में विधायक त्रिपाठी एक बड़ी पत्रकार वार्ता भी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खनन न होने के निर्देश दे दिए है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...