Homeमध्य प्रदेशDindori News: मकान गिरने से बड़ा हादसा, घर में सो रहे लोग...

Dindori News: मकान गिरने से बड़ा हादसा, घर में सो रहे लोग मकान के मलबे में दबे

Dindori News: Major accident due to house collapse, people sleeping in the house buried under the rubble of the house

Date:

डिंडौरी, Dindori News। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मकान गिरने से बड़ा हादसा हुआ, डिंडोरी जिले के जनपद बजाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगपुर में बीते गुरुवार को देर रात एक कच्चा मकान पूरा का पूरा गिर गया।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में घर मे सो रहे छह लोग मकान गिरने पर मलबे में दब गए, जब इस बात की जानकारी पड़ोसियों को लगी तो आसपास घरों में रह रहे लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उन सभी लोगो को मलबे से सही सलामत बहार निकाला

इस पूरे घटना में दो बच्चे बुरी तरह घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बजाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंगपुर निवासी फगुआ सिंह पिता इतवारी अपने पत्नी रामकली और चार बच्चों के साथ खाना खाकर सो गया था, सोने के लिए सभी लोग बिस्टर पर लेटे और कुछ देर बाद लगभग रात के 11 बजे के आसपास अचानक घर गिर गया , जिसमे घर के सभी 6 लोग दब गए थे

पड़ोसियों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया

बताया गया कि दो बच्चे शारदा बाई उम्र दस वर्ष और विष्णु उम्र साथ वर्ष को काफी चोट आई है। दोनों बच्चो को इलाज के लिए बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सिंगपुर के सरपंच दीपचंद पुषाम की माने तो फगुआ परस्ते को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास स्वीकृत हो चुका है। पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये खाते से निकाल भी चुका है।

इसके बाद भी आवास का निर्माण नही करवाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी जा चुकी है। फगुआ का मकान जर्जर हो चुका है। इसके बाद भी वह आवास नहीं बनवा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related