Homeमध्य प्रदेशMP: इंदौर में AIMIM के प्रवक्ता व पूर्व विधायक वारिश पठान के...

MP: इंदौर में AIMIM के प्रवक्ता व पूर्व विधायक वारिश पठान के चेहरे पर युवक ने पोती कालिख

MP: In Indore, AIMIM spokesperson and former MLA Warish Pathan's granddaughter soot on her face

Date:

इंदौर । अपने विवादित बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियों में छाये रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिश पठान के यहां एक युवक ने कालिख पोट दी।

पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्जकर पकड़ लिया है।

दरअसल, एआईएमआईएम के प्रवक्ता और मुंबई के पूर्व विधायक वारिस पठान मंगलवार को इंदौर आए थे। यहां वे खजराना में स्थित दरगाह (नाहर शाह वली सरकार की दरगाह) पर चादर चढ़ाने पहुंचे थे।

जब वे चादर चढ़ाकर बाहर आ रहे थे, तभी एक युवक उन्हें हार पहनाने के लिए आगे आया और उनके चेहरे पर कालिख पोतकर मौके से भाग निकला।

वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद वारिस पठान के समर्थकों ने खजराना थाने में लिखित शिकायत की।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपना नाम सद्दाम पुत्र अजीज पटेल बताया है।

वह मजदूरी करता है और खजराना के पास ही पटेल नगर में रहता है। उसने बताया कि यह व्यक्ति मुझे पसंद नहीं है। हमेशा देश विरोधी बातें करता रहता है और मुस्लिम समाज को बदनाम करता है, इसलिए उसने यह कदम उठाया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related