Homeमध्य प्रदेशइंदौर कोरोना अपडेट: 24 घंटो में  इंदौर में कोरोना के 1438 नये...

इंदौर कोरोना अपडेट: 24 घंटो में  इंदौर में कोरोना के 1438 नये मामले, तीन लोगों की मौत

Date:

इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है, लेकिन इस महामारी से मौत का सिलसिला लगातार जारी है।

यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1438 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1431 हो गई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि मंगलवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 10,442 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।

इनमें 1438 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर 13 फीसदी से ज्यादा रही।

वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1426 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें दो लाख एक हजार 085 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 89 हजार 001 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

अब यहां सक्रिय मरीज 10,653 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related