Homeमध्य प्रदेशMP: शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मप्र में 13% सस्ती होगी...

MP: शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मप्र में 13% सस्ती होगी शराब

MP: Good news for liquor lovers, alcohol will be 13% cheaper in MP

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजस्व आमदनी बढ़ाए जाने के लिए नई आबकारी नीति में अब शराब सस्ती करने के लिए ड्यूटी कम की जाएगी। ड्यूटी में कमी से शराब 10 से 13% तक सस्ती होगी। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के चयनित सुपर बाजार में वाइन विक्रय के काउंटर संचालित किए जा सकेंगे।

नए वित्त वर्ष में एक ही दुकान से देशी और विदेशी शराब की बिक्री हो सकेगी। भोपाल और इंदौर में माइक्रो ब्रेवरीज खोलने की अनुमति दी जाएगी। महुआ के फूल से शराब बनाने की इकाई लगाई जाएंगी।

अलीराजपुर और डिंडोरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आदिवासी समाज के व्यक्ति इस काम को कर सकेंगे। यह प्रविधान वर्ष 2022-23 की आबकारी नीति में किए गए हैं, जिसे मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा आबकारी नीति में इस बार होम बार लाइसेंस देने का भी प्रावधान किया गया है। जिस व्यक्ति का आयकर रिटर्न 1 करोड़ रुपए सालाना होगा उसे घर पर बार बनाने यानी दो बोतल से ज्यादा शराब रखने का अधिकार होगा। ऐसे लाइसेंस के लिए 50 हजार का शुल्क निर्धारित किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related